21 जुलाई 2017 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के वार्षिक जनरल मीटिंग में मुकेश अम्बानी ने JIO मोबाइल फ़ोन लांच किया।
JIO ने अपने फोन की कीमत 0 रुपये रखी है। इसका मतलब यह की आप इस फोन को 1,500 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं, लेकिन आपको यह 1,500 रुपये 3 वर्षों बाद वापस मिल जाएंगे। मुकेश अंबानी के अनुसार, इस फोन को बनाकर JIO नया वर्ल्ड रिकॉर्ड सेट करेगा।
- फोन की प्री-बुकिंग 24 अगस्त से शुरू हो जाएगी।
- फोन को सितम्बर 2017 से फर्स्ट कम-फर्स्ट सर्व के आधार पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
- कंपनी का प्रति हफ्ते का 50 लाख हैंडसेट उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
- JIO 12 महीने में 99 फीसदी जनंसख्या को कवर करेगा।
- JIO भारत को विश्व का सबसे बड़ा डाटा खर्च करने वाला देश बनाएगा।
JIO फीचर फोन की खासियतें:
- JIO ने फीचर फोन लॉन्च किया है, लेकिन इसे दुनिया का स्मार्टफोन कहा जा रहा है । यह फीचर फोन की तरह दिखता है। फोन को इस तरह डिजाइन किया गया है की इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।
- JIO ने इसे दुनिया में सबसे किफायती फोन बताया है। फोन की कीमत 0 रुपये बताई गई है। इसके साथ 1,500 का डिपॉजिट देना होगा, जो 36 महीनों बाद वापस मिल जाएगा। इससे फोन की कीमत शून्य हो जाती है।
- JIO फोन में वॉयस कॉल हमेशा फ्री रहेगी।
- JIO फोन में कीबोर्ड है।
- यूजर इस फोन में मौजूद वॉयस कमांड से बात भी कर सकते हैं।
- इस फोन की सबसे बड़ी खासियत 4G VoLTE फीचर है।
- यह सभी भाषाओं को सपोर्ट करता है।
- इसमें JIO एप्स पहले से लोड हो कर आएंगी।
- इस फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले है।
- इसमें JIO सिनेमा एप भी चलेगी।
- इसमें SOS फीचर भी मौजूद है, जिसे 5 दबाकर एक्टिवेट किया जा सकता है।
- फोन में एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।
- कैमरे की बात करें तो इसमें आपको वीजीए रियर कैमरा मिलेगा।
- इस फोन की खासियत है कि यह मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया और मेड बाय इंडिया है।
- इस फोन की एक बड़ी खासियत यह भी है कि यह टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है।
JIO फोन को पाने का तरीका:
- अगर आप JIO फोन खरीदना चाहते हैं तो आप 24 अगस्त से My Jio एप या JIO रिटेल स्टोर से फोन को प्री-बुक करा सकते हैं।
- आपको फोन के लिए कुछ कीमत अदा नहीं करनी। बस 1,500 रुपये का डिपॉजिट जमा करना होगा। यह कीमत आपको तीन वर्षों के बाद मिल जाएगी।
- मुकेश अम्बानी के अनुसार- यह 1,500 रुपये डिपॉजिट की तरह इसलिए लिए जा रहे हैं ताकि डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।